KitabiBeyond the Bookshelf Get the app
×
Front cover of धर्मवीर भारती
Front cover

धर्मवीर भारती

by Renu Arora, Mahesh Anand, Devendra Raj Ankur

Hindi 262 pages 1 edition

Dharmvir Bharti By Renu Arora About the Author महेश आनन्द जन्म 5 फ़रवरी 1946 को। उच्च शिक्षा दिल्ली वि.वि. से। दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स ऐण्ड कॉमर्स, दिल्ली वि.वि. में 40 वर्ष तक अध्यापन। ‘नटरंग’ में 24 वर्षों तक सम्पादन सहयोग। सचिव, एण्टन चेखव ड्रामा स्टूडियो (1986-88) सोवियत कल्चरल सेंटर, दिल्ली। कृतियाँ: कहानी का रंगमंच (1997), जयशंकर प्रसाद रंगदृष्टि (1998), जयशंकर प्रसाद रंगसृष्टि (1998), रंग दस्तावेज सौ साल (दो खण्ड, 2007), रंगमंच के सिद्धात (देवेन्द्र राज अंकुर के साथ संपादन, 2008), रेखा जैन (बाल नाटककार, निर्देशक, मोनोग्राफ 2010), हिन्दी रंगमंच एक दृश्य यात्रा (2019), दृश्य के साथ-साथ (2021), रंगसंवाद (2021)। पुरस्कार विशिष्ट कृति सम्मान, हिन्दी अकादमी, दिल्ली (1988-89); सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान, राँची (2010); सीनियर फेलोशिप, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार नयी दिल्ली (2011-12); विशिष्ट समीक्षक सम्मान, नट सम्राट, दिल्ली (2017); नेपथ्य रंगसम्मान, 2022 (रंगमंच के दस्तावेजीकरण के लिए)। देवेन्द्र राज अंकुर दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम.ए। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से निर्देशन में विशेषज्ञता के साथ नाट्य कला में डिप्लोमा। बाल भवन, नयी दिल्ली के वरिष्ठ नाट्य प्रशिक्षक। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमण्डल के सदस्य। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में नाट्य-साहित्य, रंग स्थापत्य और निर्देशन के अतिथि विशेषज्ञ। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली; क्षेत्रीय अनुसन्धान व संसाधन केन्द्र, बेंगलुरु के निदेशक। ‘सम्भव’, नयी दिल्ली के संस्थापक सदस्य और प्रमुख निर्देशक। नयी विधा ‘कहानी का रंगमंच’ के प्रणेता। भारत की सभी भाषाओं और रूसी भाषा में रंगकर्म का अनुभव। दूरदर्शन के लिए नाट्य-रूपान्तरण और निर्देशन। हिन्दी की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रंगमंच पर लेख और समीक्षाएँ। अन्य भारतीय भाषाओं और अँग्रेज्ती से कई प्रसिद्ध नाटकों का हिन्दी में अनुवाद। अनेक देशों में रंगकार्यशालाएँ, प्रस्तुतियाँ और अध्यापन। कृतियाँ: ये आदमी ये चूहे, मीडिया, चाणक्य प्रपंच, पहला रंग, रंग कोलाज, दर्शन-प्रदर्शन, अन्तरंग बहिरंग, रंगमंच का सौन्दर्यशास्त्र, रचना प्रकिया के पड़ाव और पढ़ते, सुनते, देखते। रेणु अरोड़ा दिल्ली वि.वि. के इन्द्रप्रस्थ महाविद्यालय से हिन्दी साहित्य में बी.ए. और एम.ए. इसी विश्वविद्यालय से एम.फिल. और पी-एच.डी.। 1999 से अध्यापन कार्य में संलग्न। नाटक और रंगमंच के अध्ययन-अध्यापन में विशेष रुचि। भारतीय विद्या भवन से हिन्दी-अंग्रेजी अनुवाद का डिप्लोमा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से थियेटर एप्रिसिएशन कोर्स। विजय तेन्दुलकर, बादल सरकार, भुवनेश्वर, भीष्म साहनी आदि नाटककारों और हबीब तनवीर, ब.व. कारन्त, त्रिपुरारि शर्मा आदि रंग-निर्देशकों के नाट्यकर्म पर अनेक लेख महत्त्वपूर्ण पत्रिकाओं में प्रकाशित। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ‘थियेटर-इन-एजुकेशन कम्पनी’ के लिए उन्हीं के द्वारा खेले गये चार नाटकों का रंगालेखन। इनमें से ‘रानी और पिण्डू’, ‘लाल-लाल हाथी’, ‘पानी फिर गया पानी पर’ के रंगालेख पुस्तक रूप में प्रकाशित। आकाशवाणी दिल्ली के ‘महिला एवं बाल प्रभाग’ तथा ‘विदेश सेवा प्रभाग’ (हिन्दी) से प्रसारित कई कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी। वर्तमान में-प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, मिराण्डा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय।

Get this book

Buy on Amazon.in

As an Amazon Associate, Kitabi earns from qualifying purchases.

This edition

Publisher Setu Prakashan
ISBN9789362016966
Pages262
FormatPaperback

On your shelf?

Track it, log your reading, and lend it to a friend — without losing it. Open in Kitabi

1 edition

Setu Prakashan Cover of धर्मवीर भारती, Setu Prakashan edition
Setu Prakashan
Hindi · Paperback
—ISBN 9789362016966
262pages

More by Renu Arora

All works →

Readers also shelved

The facts

Titleधर्मवीर भारती
LanguageHindi
Editions1
PublishersSetu Prakashan

Keep the shelf in your pocket

Kitabi is a personal library app — track what you own, log what you read, and lend a book to a friend without losing it. Free, offline-first, no ads.